उत्तराखंड के चंपावत जिले में बागधार के पास कल रात एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उप-जिला चिकित्सालय लोहाघाट में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना उस समय हुई, जब सभी यात्री एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाकर शव और घायलों को खाई से बाहर निकाला। जांच जारी है।