मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 10, 2024 3:23 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में पांच की मृत्यु

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग के समीप कल शाम भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया। घटना स्थल से तीन घायलों को रेस्क्यू किया गया है। मृतकों में तीन लोग मध्यप्रदेश के हैं, जबकि एक व्यक्ति गुजरात का है। साथ ही एक मृतक नेपाल से है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस बीच, भूस्खलन से सोनप्रयाग के पास बाधित मार्ग पैदल आवाजाही के लिए सुचारू हो गया है। देर रात से गौरीकुण्ड की ओर रुके यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा को जाने वाले सभी रास्ते आवाजाही के लिए सुचारू हैं और आज यात्रा निर्बाध रूप से जारी है।