प्रदेश के कुमाऊं मंडल में होली की धूम है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को होगा और 25 मार्च को रंग भरी होली खेली जाएगी। होलिका दहन से 8 दिन पहले यानी आज से होलाष्टक की शुरूआत हो गयी है। इस अवसर पर अल्मोडा में दो दिवसीय होलिकोत्सव का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिले के मुख्य बाजार में शोभा यात्रा निकाली गई और मल्ला महल में देश के विभिन्न स्थानों की होली बृज, बृंदावन, मथुरा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश की होली प्रदर्शित की गई। महिला कल्याण संघ की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि प्रदेश की होली गायन परंपरा महिलाओं के कारण ही जीवित है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष होलिकोत्सव में पूरे भारत वर्ष की होली गायन परंपरा का प्रस्तुतिकरण किया गया।
 
									 
		 
									 
									 
									 
									