मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 15, 2024 6:30 अपराह्न

printer

उत्तराखंड का चम्पावत जिला आज अपना 27वां स्थापना दिवस मना रहा

आज चम्पावत जिला का 27वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। गौरतलब है कि 15 सितंबर 1997 में चंपावत को एक स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। इससे पहले चंपावत अल्मोडा जिले का एक हिस्सा था।

चंपावत के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले में स्थापित महिला प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही इसरो के माध्यम से आदर्श चंपावत स्थानिक डैशबोर्ड मानचित्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चंपावत के तहत जिले में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। 

 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला