उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के साथ अत्याचार और अग्निवीर योजना के खिलाफ रहा है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल की जनता ने इंडी एलायंस के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव और निकाय चुनाव में फासले पाटने का काम करेगी। माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में भले ही कांग्रेस पार्टी को बेहतर परिणाम नहीं मिल पाए लेकिन पार्टी ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के वोट प्रतिशत में काफी इजाफा हुआ है।
Site Admin | जून 5, 2024 5:40 अपराह्न
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश का स्वागत किया