उत्तराखंड विशेष कार्य बल- एस.टी.एफ के दल ने चंपावत के देवीधुरा वन क्षेत्र से दो लेपर्ड की खाल के साथ एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिछले सात दिनों के अन्दर दो अलग-अलग मामलों में चार वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Site Admin | अगस्त 3, 2024 7:38 अपराह्न
उत्तराखंड एस.टी.एफ ने चंपावत से दो लेपर्ड की खाल के साथ एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया
