मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 15, 2024 1:28 अपराह्न

printer

उत्तराखंड: आज लांच किया जाएगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, लोगो, टॉर्च, जर्सी और एंथम

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज शुभंकर, लोगो, टार्च, जर्सी और एंथम लांच किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

 

राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर प्रतीक ’मौली’ यानी मोनाल पक्षी अब नए अवतार में नजर आएगा, जो खिलाड़ियों के दृष्टिकोण से और अधिक आकर्षक तथा प्रेरक होगा।  राष्ट्रीय खेलों का नया लोगो भी डिज़ाइन किया गया है, जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान को उकेरने का प्रयास किया गया है। जर्सी, टार्च, और एंथम में भी उत्तराखंड की छाप साफ नजर आएगी।

 

 

राष्ट्रीय खेलों की मशाल में गंगा नदी और राज्य पुष्प ब्रह्मकमल के चिन्ह दिखाए जाएंगे, जो विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं। इसके अलावा, उत्तराखंडी लोक कला ‘एपण’ को भी प्रचार सामग्री में प्रभावी रूप से दर्शाया जाएगा। राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि, राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, और सरकार एक बेहतर आयोजन के लिए प्रतिबद्ध हैं।