मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 10, 2025 7:30 अपराह्न

printer

उत्तराखंड अभिसूचना मुख्यालय, देहरादून में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेट्स के महत्व की जानकारी दी गई

उत्तराखंड अभिसूचना मुख्यालय, देहरादून में मिलेट मैन ऑफ इंडिया डॉ. खादर वली ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेट्स के महत्व पर संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मिलेट्स, भारतीय कृषि परंपरा का हिस्सा हैं और इनके नियमित सेवन से जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान ने कहा कि मिलेट्स हमारे स्वास्थ्य और पारंपरिक खाद्य विरासत को संजोने में सहायक हैं। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलेट्स को अपने आहार में शामिल करने का संकल्प लिया।