मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 25 से 27 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों पर विकास उत्सव मनाया जाएगा।
सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष थीम पर केंद्रित इस उत्सव में प्रदेश सरकार के मंत्री ज़िलों में जाकर सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल तक प्रदेश भर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों के सामने प्रदेश सरकार के काम का लेखा जोखा पेश करेंगे।