मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 24, 2025 4:29 अपराह्न

printer

उत्तरकाशी जिले में इन दिनों काश्तकार अपने खेतों में कर रहे हैं धान की रोपाई

उत्तरकाशी जिले में इन दिनों काश्तकार अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहे हैं। खासकर डुंडा विकासखंड के बरसाली, नाकुरी और सेरा में रोपाई जोरों पर चल रही है। जिले में लाल धान और मोटा धान की पैदावार ज्यादा देखने को मिलती है। लाल धान की मांग विदेश में भी है, क्योंकि ये काफी पौष्टिक होता है। पिछले साल जिले में 35 प्रतिशत धान की पैदावार हुई थी।

 

मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से काश्तकारों को धान की अच्छी पैदावार के लिए जैविक खाद और कीटनाशक दवाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला