मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 2, 2023 6:04 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

उत्तरकाशी जिले के मनेरा स्टेडियम में वीर गौरव सेनानी और वीर नारी सम्मेलन का आयोजन किया गया

उत्तरकाशी जिले के मनेरा स्टेडियम में सेना की ओर से वीर गौरव सेनानी एवं वीर नारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन नवीं पर्वतीय ब्रिगेड के तहत जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की ओर से किया गया। कर्नल जे. प्रभु और जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने वीर गब्बर सिंह विक्टोरिया क्रॉस विजेता के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह आयोजन वीरांगनाओं और सैनिको के आश्रितों की जनसमस्याओं के निवारण के लिए आयोजित किया गया था। सम्मेलन में सेना और विभिन्न बैंको ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए। इस दौरान शौर्य चक्र विजेता खेमराज सिंह को सम्मानित करने के साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सेना के द्वारा समानित किया गया।