दिसम्बर 17, 2024 4:22 अपराह्न

printer

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के तीन हजार पांच सौ मीटर से अधिक ऊंचे हिस्सों में आज हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस बीच, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों मे कईं स्थानों पर कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

 

मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और मौसम साफ बना रहेगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला