मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 8, 2023 6:17 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में मशहूर लाल धान की कटाई शुरू हो गई

उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र का मशहूर लाल धान तैयार हो चुका है। इन दिनों पुरोला के कमल और रामा सेंराई में धान की कटाई शुरू हो गई है। जिले के मुख्य कृषि अधिकारी जे.पी तिवारी ने बताया कि पुरोला के करीब दो हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लाल धान की खेती होती है। कृषि विभाग ने काश्तकारों को पुरोला के लाल धान का बीज सब्सिडी पर बांटा था। उन्होंने बताया कि गंगा घाटी में विभाग ने सिंचित और असिंचित भूमि पर लाल चावल उगाया गया था जिसकी पैदावार अच्छी रही है। गौरतलब है कि पारंपरिक जैविक तरीके से उगाए जाने वाले इस धान में आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेट भरपूर मात्रा में रहती है। पुरोला के लाल धान की डिमांड हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में है। हिमाचल के खरीदार लाल चावल को 100 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदते हैं।