अगस्त 5, 2025 10:38 अपराह्न

printer

उत्तरकाशी के धराली में सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ खोज और बचाव अभियान जारी है- भारतीय सेना

भारतीय सेना ने कहा है कि उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उनकी सहायता के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ खोज और बचाव अभियान जारी है। सेना ने बताया कि 20 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को हर्षिल में  सेना के चिकित्सा केंद्र में चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। सेना के 150 कर्मी 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुँच गए और तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला