फ़रवरी 16, 2025 7:09 अपराह्न

printer

उत्तरकाशी की श्रुति रावत ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा कर देश वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

उत्तरकाशी की श्रुति रावत ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा कर देश वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस उपलब्धि के लिए श्रुति को इंडिया व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित किया है।

 

बता दें कि साइकिल यात्रा के दौरान श्रुति ने भारत के आठ राज्यों, नेपाल सहित उच्च हिमालय दरों और विश्व की सबसे ऊंची झील को भी साइकिल से पार किया था।

 

इसके अलावा श्रुति 2 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा 2022 में पर्यावरणविद व पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी के साथ भी तय की। जो कि वर्तमान में पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही हैं।