मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 5, 2023 8:38 अपराह्न

printer

उत्तरकाशीः द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन दुर्घटना के एक साल बाद लापता चल रहे दो पर्वतारोही में से एक का शव बरामद किया गया

उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन दुर्घटना के एक साल बाद लापता चल रहे दो पर्वतारोही में से एक का शव बरामद किया गया है, जबकि, दूसरे लापता प्रशिक्षु पर्वतारोही की तलाश की जा रही है। खोजबीन अभियान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में पिछले साल 4 अक्टूबर को हिमस्खलन की चपेट में आने से 29 पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गई थी, जबकि दो पर्वतारोही लापता चल रहे थे।