उतराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश की पुरुष बास्केटबॉल 3.3 टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त, स्लालोम प्रतियोगिता में पल्लवी जगताप ने रजत पदक जीता है।
अब तक प्रदेश ने 11 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 23 पदक जीतकर मैडल टैली में शीर्ष 5 में अपनी जगह सुनिश्चित की। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।