मई 29, 2024 9:22 पूर्वाह्न

printer

उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई पंजा कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण और छह कांस्य सहित कुल सात पदक जीते

उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई पंजा कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण और छह कांस्य सहित कुल सात पदक जीते हैं। श्रीमंत झा ने दो श्रेणियों में भाग लेकर एक स्‍वर्ण एक कांस्य पदक जीता। मास्टर्स वर्ग में, लक्ष्मण सिंह भंडारी ने दो कांस्य पदक हासिल किए, जबकि सचिन गोयल ने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस बीच, महिलाओं की प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की इबी लोलेन ने दो कांस्य पदक जीते।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला