मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 7, 2025 7:56 अपराह्न

printer

ई-श्रम पोर्टल पर प्रतिदिन असंगठित क्षेत्र के 30 हजार से अधिक श्रमिक पंजीकरण कर रहे हैं: मनसुख मांडविया

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि ई-श्रम पोर्टल पर प्रतिदिन असंगठित क्षेत्र के 30 हजार से अधिक श्रमिक पंजीकरण कर रहे हैं। डॉ. मांडविया ने आज नई दिल्ली में ई-श्रम पोर्टल की बहुभाषी कार्यक्षमता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और पहलों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंच आसान हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने सभी असंगठित श्रमिकों से उनके कल्याण, आजीविका और खुशहाली के लिए बनाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि आज तक ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार की बारह योजनाओं तक लोगों की पहुंच सुगम बनाई गई है। ई-श्रम पोर्टल अब सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध है जबकि पहले यह केवल अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़ और मराठी में उपलब्ध था।