दिसम्बर 20, 2025 1:59 अपराह्न

printer

ई.एम.एफ. ने श्रीलंका को 20 करोड़ 60 लाख डॉलर की आपातकालीन मदद की स्‍वीकृति दी

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष-आई.एम.एफ. ने श्रीलंका को तत्‍काल सहायता के रूप में 20 करोड़ 60 लाख डॉलर की आपातकालीन मदद की स्‍वीकृति दे दी है। यह सहायता चक्रवात दितवाह के बाद उत्पन्न जरूरतों को पूरा करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए दी जाएगी। चक्रवात दितवाह से श्रीलंका में व्यापक नुकसान हुआ है और 643 से अधिक लोगों की मृत्‍यु हुई है। इस सहायता से पुनर्वास कार्यों में मदद मिलेगी।