निर्वाचन आयोग ने फिर स्पष्ट किया है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। आयोग ने कहा कि पिछले वर्ष महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव के दौरान मतदाता पुष्टि पर्चियों की गिनती में कोई विसंगति नहीं पाई गई। आयोग ने बताया कि दस उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 10 विधानसभा क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जांच की गई थी और सभी मशीनें सही पाई गईं थीं। चुनाव हारने वाले 8 उम्मीदवारों की उपस्थिति में 10 विधानसभा क्षेत्रों में 48 बैलट यूनिट, 31 कंट्रोल यूनिट और 31 मतदाता पुष्टि पर्ची मशीनों की भी जांच की गई और इन्हें सही पाया गया।
Site Admin | अगस्त 1, 2025 7:04 पूर्वाह्न
ईवीएम से कोई छेड़छाड़ संभव नहीं निर्वाचन आयोग ने की पुष्टि