फ़रवरी 24, 2026 6:39 अपराह्न

printer

ईरान: सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने के कारण चार लोगों की मौत

मध्‍य ईरान के फल और सब्‍जी बाजार में एक सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। ईरान के सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि इस्फ़हान प्रांत में ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग तीन सौ तीस किलोमीटर दक्षिण के दोर्चेह शहर में यह दुर्घटना हुई। पिछले वर्ष जून महीने में ईरान – इस्राइल युद्ध के दौरान अमरीका द्वारा इस्फ़हान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया गया था।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि सेना का हेलिकॉप्टर एक प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस घटना में पायलट और सहयोगी पायलट की मृत्‍यु हो गई। हेलिकॉप्‍टर गिरने के स्‍थान पर बाजार में दो लोगों की भी मौत हो गई है। ईरान में एक सप्‍ताह से कम समय में यह दूसरी दुर्घटना है। हमादान के पश्चिमी शहर के निकट एक एफ-4 युद्धक विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से एक पायलट की मौत हो गई थी।     

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला