ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिकी के केंद्रीय कमान ने पश्चिम एशिया में हवाई अभ्यास आयोजित करने की घोषणा की है। यह अभ्यास अमेरिकी केंद्रीय कमान के ज़िम्मेदारी वाले क्षेत्र में लड़ाकू हवाई शक्ति को तैनात करने, फैलाने और बनाए रखने की क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए है। अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना कई आकस्मिक स्थानों पर दल तैनात करेगी। यह अभ्यास अमेरिकी केंद्रीय कमान के यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और उसके साथ के युद्धपोतों के क्षेत्र में पहुंचने की घोषणा के एक दिन बाद हो रहा है।
News On AIR | जनवरी 27, 2026 9:29 अपराह्न
ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमान ने पश्चिम एशिया में हवाई अभ्यास की घोषणा की