मार्च 17, 2026 7:34 पूर्वाह्न

printer

ईरान से टैंकरों की रिहाई के बदले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का दावा निराधार: सरकारी सूत्र

सरकारी सूत्रों ने उस मीडिया रिपोर्ट को निराधार बताया है जिसमें दावा किया गया है कि ईरान ने भारतीय ध्वज वाले जहाजों के सुरक्षित आवागमन के बदले फरवरी में जब्त किए गए तीन टैंकरों को छोड़ने का अनुरोध किया है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय और ईरानी अधिकारियों के बीच इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन जहाजों का उल्लेख किया जा रहा है, वे किसी भी तरह से ईरान के स्वामित्व वाले नहीं है।