ईरान में चल रहे राष्ट्रव्यापी विद्रोह में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। प्रदर्शनकारियों ने कल अब्दानान शहर पर कब्ज़ा कर लिया। यह आंदोलनकारियों के नियंत्रण में आने वाला पहला शहर बन गया। ईरान मानवाधिकार संगठन के अनुसार इन झड़पो में अब तक पांच नाबालिगों सहित 27 लोग मारे गए हैं। तेहरान में याफ्ताबाद सहित कई प्रमुख व्यापारिक जिलों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है, जहां आर्थिक कठिनाइयों और विदेश नीति की प्राथमिकताओं को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। इन विरोध प्रदर्शनों के चलते निर्वासित युवराज रजा पहलवी ने समन्वित राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया है।
Site Admin | जनवरी 7, 2026 4:01 अपराह्न
ईरान राष्ट्रव्यापी विद्रोह: प्रदर्शनकारियों ने अब्दानान शहर पर कब्ज़ा किया