फ़रवरी 8, 2026 6:07 अपराह्न

printer

ईरान यूरेनियम संवर्धन की क्षमता बनाए रखने के अपने रुख पर कायम रहेगा: विदेश मंत्री अब्बास अराघची

ईरान के शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि उनके देश की ताकत महाशक्तियों को ‘ना’ कहने की क्षमता में निहित है। अमरीका के साथ परमाणु कार्यक्रम पर हुई बातचीत और देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है।

विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में आयोजित एक शिखर सम्मेलन में राजनयिकों को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि ईरान यूरेनियम संवर्धन की क्षमता बनाए रखने के अपने रुख पर कायम रहेगा। यह मुद्दा अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवाद का एक प्रमुख विषय है, जिन्होंने 12 दिवसीय ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जून में ईरानी परमाणु स्थलों पर हमले का आदेश दिया था।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने शुक्रवार को ओमान में अमरीकी अधिकारियों के साथ हुई वार्ता को एक कदम आगे बताया। अमरीका ने ईरान पर समझौते के लिए दबाव बनाने के वास्‍ते विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को युद्धपोतों और युद्धक विमानों के साथ पश्चिम एशिया में तैनात कर दिया है।