जनवरी 9, 2026 9:13 अपराह्न

printer

ईरान में विरोध प्रदर्शनों को लेकर सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमरीका पर षड्यंत्र का आरोप लगाया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने आज देशभर में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों को “आतंकवादी कार्रवाई” करार देते हुए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में खामेनेई ने प्रदर्शनों के खिलाफ चेतावनी देते हुए अमरीका का षडयंत्र बताया है और सुरक्षा बलों द्वारा अशांति को कुचलने की धमकी भी दी । सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संकेत दिया जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के वादे को सीधे चुनौती देता है। इस प्रदर्शन में मृतकों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

इंटरनेट निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स ने बताया कि उसके आंकड़ों से पता चलता है कि ईरानी अधिकारियों ने अशांति के बीच देशव्यापी इंटरनेट ब्लैकआउट और डिजिटल सेंसरशिप लागू की है जिससे 18 घंटे बाद भी देश के अधिकांश हिस्से में इंटरनेट सेवाएं बंद रही। संचार बंद होने से प्रदर्शनों के पैमाने और गंभीरता तथा सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में निश्चित निष्कर्ष निकालना मुश्किल हो जाता है। दुबई हवाई अड्डों पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, दुबई और कई ईरानी शहरों के बीच आज छह उड़ानें रद्द कर दी गईं, जो अशांति के कारण बढ़ते व्यवधान को दर्शाती हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला