ईरान में एक सप्ताह से चल रहे अशांति के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में बढ़ती कीमतों और आर्थिक कठिनाइयों के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं और ईरान में पिछले तीन वर्षों में सबसे गंभीर आंतरिक चुनौती उत्पन्न हुई है। गंभीर आर्थिक मुद्दों का लेकर विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर से शुरू हुए थे और अब यह सत्ता परिवर्तन के आह्वान में बदल गया है।
विरोध प्रदर्शनों के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के सुरक्षाबल जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी करते हैं तो अमरीका प्रदर्शनकारियों की मदद में आगे आएगा।
ईरान के वरिष्ठ नेताओं ने अगाह किया है कि किसी विदेशी हस्तक्षेप से पश्चिम एशिया की स्थिति खराब हो जाएगी। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान के लोग अपने मुद्दों को आंतरिक रूप से सुलझा लेंगे।