जनवरी 3, 2026 1:05 अपराह्न

printer

ईरान में प्रदर्शनों पर ट्रंप की चेतावनी, तेहरान ने कहा- बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या करता है तो अमरीका कार्रवाई करेगा। ईरान ने देश के आंतरिक मामलों में किसी भी हस्तक्षेप को सख्ती से खारिज करने का संकल्प लिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्रंप की धमकी को गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि ईरान की सेना अपनी संप्रभुता के किसी भी उल्लंघन का जवाब देने के लिए तैयार है।

पिछले रविवार ईरानी रियाल के मूल्य में भारी गिरावट के विरोध में व्यापारियों के सड़कों पर उतरने के बाद से ही प्रदर्शन शुरू हुए।