अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से कहा है कि ईरान में प्रदर्शनकारियों को फांसी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है, हालांकि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फास्ट-ट्रैक सुनवाई जारी है। इससे पहले, ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए अमरीकी कार्रवाई की बात कही थी।
ईरान में अशांति के कारण ब्रिटेन ने तेहरान स्थित दूतावास बंद कर दिया है और कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। वहीं, भारत, पोलैंड और इटली ने अपने नागरिकों को वहां से तुरंत निकलने को कहा है। ईरान ने संभावित अमरीकी हमलों के डर से कल और आज कुछ समय के लिए अपना वायु क्षेत्र बंद कर दिया था।
ईरान में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद होने के कारण हताहतों की सही संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है। अमरीका स्थित एक मानवाधिकार समूह ने ढ़ाई हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की बात कही है, जिनमें अधिकतर प्रदर्शनकारी शामिल हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इसे बड़े पैमाने पर गैरकानूनी हत्याएं बताया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान की मौजूदा स्थिति पर आपातकालीन बैठक की है।