जनवरी 1, 2026 7:40 अपराह्न

printer

ईरान में पिछले चार दिन से जारी विरोध प्रदर्शन में कल रात सुरक्षा बल का एक सदस्‍य मारा गया

ईरान में पिछले चार दिन से जारी विरोध प्रदर्शन में कल रात सुरक्षा बल का एक सदस्‍य मारा गया। अमरीकी डॉलर के मुकाबले ईरानी मुद्रा के मूल्‍य में रिकॉर्ड गिरावट आने के बाद पूरे देश में जबर्दस्‍त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ईरानी मीडिया ने आज खबर दी कि मारा गया व्‍‍यक्ति ईरान में रेवोल्‍यूशनरी गार्ड्स की एक शाखा बसीज मिलिशिया का सदस्‍य था। स्‍थानीय मीडिया ने क्षेत्रीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना पश्चिमी लॉरेस्‍तान सूबे के कोदश्‍त में हुई। इस झड़प में सुरक्षाबलों के कई सदस्‍य घायल भी हुए। आज दक्षिणी फार्स सूबे और पश्चिमी हमादान सूबे से भी झड़प और हिंसा की खबर मिली है।