जून 28, 2025 2:47 अपराह्न

printer

ईरान में आज इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडरों, सैनिकों, परमाणु वैज्ञानिकों और नागरिकों के लिए राजकीय अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया गया

ईरान में आज इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के कमांडरों, सैनिकों, परमाणु वैज्ञानिकों और नागरिकों के लिए राजकीय अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया गया, जो इज़राइल के साथ 12-दिवसीय युद्ध के दौरान मारे गए थे।

 

युद्ध के दौरान मारे गए 60 ईरानियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजधानी तेहरान के आज़ादी स्ट्रीट पर हज़ारों शोक संतप्त लोग एकत्र हुए। इज़राइली रक्षा बलों के हमले में ईरान ने आईआरजीसी प्रमुख होसैन सलामी के अलावा एक एयरोस्पेस फोर्स कमांडर, एक शीर्ष जनरल और अन्य को खो दिया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला