तेहरान में बढ़ते खतरे को देखते हुए, ईरान में भारतीय दूतावास ने तेहरान में मौजूद अधिकांश भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। दूतावास ने कहा कि इन लोगों के परिवहन, भोजन और आवास की व्यवस्था कर दी गई है। दूतावास का प्रस्ताव अस्वीकार करने वाले कुछ विद्यार्थी ही तेहरान में बचे हैं।
दूतावास ने ईरान में मौजूद अन्य भारतीय विद्यार्थियों और भारतीय नागरिकों से जहां हैं वहीं रहने, यथासंभव घर के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने का आग्रह किया है। उनसे सावधानी बरतने और विरोध प्रदर्शनों वाले क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया है। ईरान में भारतीय दूतावास के द्वारा आपातकालीन संपर्क जारी किया गया है। ये नंबर हैं- +9 8 9 1 2 8 1 0 9 1 1 5, +9 8 9 1 2 8 1 0 9 1 0 9, +9 8 9 1 2 8 1 0 9 1 0 2 और +9 8 9 9 3 2 1 7 9 3 5 9