मार्च 14, 2026 1:28 अपराह्न

printer

ईरान ने बांग्लादेश को दिया आश्वसन- उसके तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा

ईरान ने बांग्लादेश को आश्वसन दिया है कि उसके तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग से गुजरने दिया जाएगा।

बांग्लादेश में ईरान के राजदूत जलील रहीमी जहानाबादी ने कल कहा कि तेहरान इस महत्वपूर्ण जल परिवहन मार्ग से ईंधन ले जा रहे बांग्लादेश के जहाजों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताओं के मद्देनजर प्रधानमंत्री तारिक रहमान और ऊर्जा मंत्री इकबाल हसन महमूद ने यह अनुरोध किया था।

यह आश्वासन ऐसे समय में आया है जब ईरान, अमरीका और इस्राएल के बीच संघर्ष के बाद तनाव बढ़ गया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई है और कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं।