ईरान ने पुष्टि की है कि राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी और बासिज बल के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी की इस्राएली हमले में मौत हो गई है। लारिजानी को अमरीका और इस्राएल के खिलाफ जारी संघर्ष में तेहरान के प्रमुख नेताओं में गिना जाता था और वे सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई तथा उनके बेटे मोजताबा के करीबी माने जाते थे।
यह पुष्टि उस समय आई है जब इस्राएल ने दावा किया था कि उसने ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों, जिनमें लारिजानी भी शामिल हैं, को एक हमले में मार गिराया है। यह हमला जारी संघर्ष के बीच ईरानी नेतृत्व को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया था।
ईरान की फ़ार्स समाचार एजेंसी के अनुसार लारिजानी को अमरीका और इस्राएल के लड़ाकू विमानों ने उस समय निशाना बनाया जब वे तेहरान के पूर्व में स्थित परदिस जिले में अपनी बेटी के घर पर थे। इस्राएल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कहा कि लारिजानी और सुलेमानी को कल रात मार गिराया गया। ये दोनों नेता जनवरी में हुए प्रदर्शनों पर ईरान की हिंसक कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे, जिन्होंने 47 साल के शासन को