मार्च 1, 2026 6:32 अपराह्न

printer

ईरान: जनरल अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर का कमांडर नियुक्त किया गया

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि मोहम्मद फखपाउर की हत्या के बाद जनरल अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर का कमांडर नियुक्त किया गया है।

ब्यूनस आयर्स में 1994 में ए.एम.आई.ए यहूदी सामुदायिक केंद्र पर बमबारी के लिए वर्ष 2007 से इंटरपोल द्वारा वांछित कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर अहमद वाहिदी को ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ का उप प्रमुख नियुक्त किया गया था। वाहिदी इससे पहले ईरान के रक्षा और आंतरिक मंत्री रह चुके हैं।

यह नियुक्ति अमरीका-इज़राइल के भीषण हवाई हमलों के बाद हुई है। इस हमले में कई शीर्ष नेताओं की मौत हो गई थी।