मार्च 1, 2026 1:58 अपराह्न

printer

ईरान के सैन्‍य प्रमुख और रक्षा मंत्री की हवाई हमले में मौत

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर दी है कि ईरान के सैन्‍य प्रमुख और रक्षा मंत्री की हवाई हमले में मौत हो गई है। ख़बर के अनुसार, जनरल अब्‍दोल रहीम मुसावी, रक्षा मंत्री जनरल अजीज नसीरजादे और ईरान के अर्द्धसैनिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड तथा प्रमुख सुरक्षा सलाहकार अली शामखानी बैठक के दौरान हमले में मारे गए।