मार्च 9, 2026 10:25 पूर्वाह्न

printer

ईरान के साथ जारी युद्ध में सातवें अमरीकी सैनिक की मृत्यु: अमरीकी रक्षा मंत्रालय

अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान के साथ जारी युद्ध में सातवें अमरीकी सैनिक की मृत्यु हो गई है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में अमरीका के केंद्रीय कमान ने ईरान के हमलों में घायल एक अमरीकी सैनिक के कल रात निधन की पुष्टि की।

 इस बीच, इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड कोर के वायु सेना मुख्यालय पर हमला किया है।

उधर सऊदी अरब ने शैबा तेल क्षेत्र को निशाना बनाने वाले एक ड्रोन मार गिराया। खाड़ी के कईं शहरों पर ईरानी बमबारी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त अरब अमीरात में अपने राजनयिक कर्मचारियों से देश छोड़ने को कहा है।

बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी निवासियों को निकटतम सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला