मार्च 10, 2026 8:12 पूर्वाह्न

printer

ईरान के साथ अमरीका-इजराइल तनाव के बीच तेल कीमतों में उछाल, जी7 देशों ने ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया

ईरान के साथ अमरीका-इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। इस स्थिति को देखते हुए जी7 देशों ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। हालांकि, जी7 वित्त मंत्रियों और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी आईईए की बैठक रणनीतिक कच्चे तेल भंडार को जारी करने के समझौते के बिना समाप्त हो गई। बैठक में, भंडार से तेल जारी करने के विकल्प पर कई चर्चाएं हुईं। बैठक के बाद जी7 देशों ने कहा कि वे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को समर्थन देने के लिए भंडार से तेल जारी करने जैसे आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

आईईए के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा कि हाल के दिनों में वैश्विक तेल बाजारों की स्थिति खराब हुई है। बिरोल ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से पारगमन की चुनौतियों के अलावा, तेल उत्पादन में भारी कटौती की गई है, इससे बाजार के लिए गंभीर और बढ़ता जोखिम पैदा हो रहा है।

कल तेल की कीमत लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी और बाद में इसमें गिरावट आई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला