अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के विरूद्ध युद्ध की अवधि कम हो सकती है। वहीं उन्होंने इस्लामिक रिपब्लिक द्वारा वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में युद्ध तेज होने की संभावना का विकल्प खुला रखा। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध बहुत जल्द समाप्त होगा, लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि अमरीका ने पर्याप्त जीत हासिल नहीं की है और वह निर्णायक विजय का लक्ष्य बना रहा है। श्री ट्रम्प ने मियामी के निकट रिपब्लिकन के सांसदों को कहा कि कुछ मुश्किलों पर काबू पाने के लिए अमरीका ने पश्चिम एशिया में अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अल्पकालिक अवधि का होने जा रहा है। श्री ट्रम्प ने बताया कि अमरीका ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल भंडार और इन मिसाइलों का उत्पादन और उन्हें दागने संबंधी इसकी क्षमता को खत्म करने के अपने लक्ष्य के निकट पहुंच रहा है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने संवाददाताओं को बताया कि वे मोजतबा मेनेई का चुनाव होने से निराश हैं। उन्होंने उम्मीदवारों के आंतरिक समूह में से एक नेता चुने जाने के विचार को पसंद किया। श्री ट्रम्प ने कहा कि वेनेजुएला के साथ यह तरीका अच्छा रहा है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान ईरान द्वारा वैश्विक तेल आपूर्ति को रोकने के प्रयास करने की स्थिति में उन्होंने अधिक तीव्र कार्रवाई किए जाने के कारण युद्ध के और बदतर होने का संकेत दिया। श्री ट्रम्प ने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को कोई निशाना बना रहा है। उन्होंने इसे लेकर केवल इतना कहा कि उनकी नियुक्ति अच्छी नहीं है।