मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 25, 2025 7:14 अपराह्न

printer

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूरेनियम संवर्धन के प्रति तेहरान की प्रतिबद्धता फिर से दोहराई

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूरोपीय देशों के साथ वार्ता फिर से शुरू होने से पहले यूरेनियम संवर्धन के प्रति तेहरान की प्रतिबद्धता दोहराई है। श्री अराघची ने कहा कि वे शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा, विशेष रूप से संवर्धन, में ईरानी लोगों के अधिकारों की दृढ़ता से रक्षा करते रहेंगे।
 
उनकी यह टिप्पणी जर्मनी, फ्रांस, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ आज इस्तांबुल में शुरू होने वाली छठे दौर की परमाणु वार्ता से एक दिन पहले आई है। 13 जून को, इज़राइल ने ईरानी सैन्य और परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर एक बड़ा हवाई हमला किया। एक हफ्ते बाद, अमरीका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमले किए, जिसे तेहरान ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि का गंभीर उल्लंघन बताया।