ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख से मुलाकात की। यह मुलाकात तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका के साथ दूसरे दौर की वार्ता से पहले हुई।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी से मुलाकात की। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि वे ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी से भी मिलेंगे, जो कल जिनेवा में अमरीका-ईरान वार्ता की मेजबानी कर रहा है।
कल, ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने संकेत दिया कि तेहरान परमाणु मुद्दे पर समझौता करने के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन वह अमरीका के नेतृत्व में लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में ढील चाहता है।