फ़रवरी 4, 2026 11:00 पूर्वाह्न

printer

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने विदेश मंत्री को अमेरिका से न्यायसंगत वार्ता के निर्देश दिए

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि उन्होंने देश के विदेश मंत्री को अमेरिका के साथ निष्पक्ष और न्यायसंगत वार्ता करने का निर्देश दिया है। यह ईरान की ओर से वार्ता करने का यह पहला स्पष्ट संकेत है। पिछले महीने देशव्यापी प्रदर्शनों पर हुई हिंसक कार्रवाई के बाद अमरीका के साथ तनाव बना हुआ है।

 

यह घोषणा ऐसे समय में हुई जब कल एक अमरीकी विमानवाहक पोत की ओर बढ़ रहे एक ईरान के ड्रोन को अमरीका की नौसेना के एक लड़ाकू विमान ने मार गिराया। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने इस घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। अमरीका की सेना ने ड्रोन को मार गिराने की घोषणा की।

   

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इस सप्ताह के अंत में तुर्की में ईरान के अधिकारियों के साथ वार्ता करने की योजना बना रहे हैं और हालिया घटनाओं के बाद भी वार्ता निर्धारित समय पर ही होगी। व्हाइट हाउस द्वारा वार्ता की यह पहली प्रत्यक्ष पुष्टि थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला