मार्च 4, 2026 1:56 अपराह्न

printer

ईरान के पास परमाणु बम बनाने का कोई सबूत नहीं मिला: आई.ए.ई.ए. महानिदेशक

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी-आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा है कि ईरान द्वारा परमाणु बम बनाने का कोई सबूत नहीं मिला है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री ग्रॉसी ने कहा कि ईरान के पास लगभग हथियार-योग्य समृद्ध यूरेनियम का विशाल भंडार होना और निरीक्षकों को पूरी पहुँच देने से इनकार करना गंभीर चिंता का विषय है।

श्री ग्रॉसी ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित उनकी रिपोर्ट स्पष्ट और सुसंगत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पहली रिपोर्टों में सं‍केत दिया गया था कि जब तक ईरान इस मामले में संस्‍था की मदद नहीं करता, तो वह ये आश्‍वासन नहीं दे सकता कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तक शांति पूर्वक है।