अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद वरिष्ठ धर्मगुरू अयातुल्ला अलीरेज़ा अराफ़ी ईरान के अंतरिम सर्वोच्च नेता के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
सरकारी समाचार एजेंसी आई.एस.एन.ए. के अनुसार, अयातुल्ला अलीरेज़ा अराफ़ी को अस्थायी नेतृत्व परिषद के न्यायविद सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह परिषद ईरान की संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तराधिकारी चुने जाने तक सर्वोच्च नेता के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उत्तरदायी है।
ईरान की संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत अंतरिम परिषद में राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश और संरक्षक परिषद के एक धर्मगुरु शामिल होते हैं। खामेनेई की मौत के बाद यह परिषद संयुक्त रूप से देश का नेतृत्व करेगा।