अक्टूबर 6, 2023 8:27 अपराह्न | नोबेल-शांति पुरस्‍कार

printer

ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्‍मदी को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्‍कार

ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्‍मदी को महिलाओं के दमन के खिलाफ संघर्ष करने के लिए इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्‍कार प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित होने वाली वे 19वीं महिला होंगी। वे अभी जेल में हैं और ईरान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में से एक हैं। नरगिस मोहम्‍मदी को 13 बार गिरफ्तार किया जा चुका है और पांच बार दोषी ठहराया गया है। उन्‍हें 31 साल की जेल तथा 154 कोडों की सजा सुनाई जा चुकी है।

नोबेल शांति पुरस्‍कार 10 दिसम्‍बर को नॉर्वे की राजधानी ओस्‍लो में प्रदान किया जायेगा। इसमें लगभग दस लाख अमरीकी डॉलर की राशि भी दी जायेगी।