मार्च 20, 2026 9:06 पूर्वाह्न

printer

ईरान की क्षेत्रीय देशों से अपील, अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति न दें

ईरान ने पश्चिम एशिया के देशों से अपील की है कि वे अमरीका को अपने क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों का उपयोग न करने दें। ईरान ने कहा है कि इन ठिकानों के कारण ही मौजूदा संकट पैदा हुआ है, इसलिए ईरान के खिलाफ सैन्य आक्रामकता के लिए अमरीका और इस्राएल को क्षेत्र का उपयोग नहीं करने दिया जाना चाहिए। अन्यथा, इन देशों को परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। 
 
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ईरान को आत्मरक्षा का अधिकार है।