मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 17, 2025 12:19 अपराह्न

printer

ईरान और इस्राइल के बीच जारी घटनाक्रम को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया

ईरान और इस्राइल के बीच जारी घटनाक्रम को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने स्थिति पर नजर रखने और भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया है। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए कई हेल्‍पलाइन नंबर साझा किए हैं।

 

 

इनमें टॉल फ्री नम्‍बर- 1800 118 797 और +91-11-23 01 21 13+91-11-23 01 41 04 और +91-11 23 01 79 05 शामिल हैं। व्‍ह्ट्अप नम्‍बर+9199 68 29 19 88 पर भी संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल- situationroom@mea.gov.in. से भी जानकारी ली जा सकती है।

   

 

इसके अलावा तेहरान में भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों या ईरान की यात्रा कर रहे नागरिकों के लिए आपात हेल्‍पलाइन नम्बर सक्रि‍य कर दिया है। लोग वायस कॉल के लिए +98 91281 09115 और +98 91281 09109 नंबर डायल कर सकते हैं। व्‍हाट्अप के लिए दूतावास ने +98 90104 45557, +98 90159 93320, और +91 80868 71709 नंबर उपलब्‍ध कराया है।

   

 

बंदर अब्‍बास में +98 91776 99036 और जहदान में +98 93963 56649  क्षेत्रीय संपर्क नंबर उपलब्‍ध कराया गए हैं। भारतीय दूतावास से ई-मेल-cons.tehran@mea.gov.in. पर भी संपर्क किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला