ईरान के साथ चल रहे इस्राएल-अमरीका युद्ध के मद्देनजर अपनी तटस्थता का हवाला देते हुए स्विट्जरलैंड ने अमरीका को हथियारों के निर्यात की मंजूरी निलंबित कर दी है। आज जारी एक बयान में स्विट्जरलैंड सरकार ने कहा कि संघर्ष की अवधि के दौरान ईरान के साथ संघर्ष में शामिल देशों को युद्ध सामग्री के निर्यात को अधिकृत नहीं किया जा सकता है।
परिणामस्वरूप अमरीका को कोई नया हथियार निर्यात लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। यह निर्णय संघीय परिषद द्वारा लिया गया जिसने यह भी कहा कि मौजूदा लाइसेंस और अन्य वस्तुओं के निर्यात की समीक्षा विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा की जाएगी।