मार्च 13, 2026 2:17 अपराह्न

printer

ईरान-इजराइल और अमरीका संघर्ष से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, वैश्विक बाज़ारों में तेजी

ईरान, इजराइल और अमरीका के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इससे वैश्विक बाज़ारों में तेजी आ गई है। तेल की कीमतों में भी भारी उछाल आ रहा है जिससे प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को आपूर्ति बनाए रखने के लिए आपातकालीन भंडार का उपयोग करना पड़ रहा है। ईरान के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष लंबे समय तक चलने वाले युद्ध में बदल सकता है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंच सकता है। तेहरान ने कहा है कि होर्मुज़ जल-डमरू-मध्य पर उसका अभी भी नियंत्रण है और उसने अमरीका और इस्राएल से जुड़े आर्थिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी है।

दुबई में एक विस्फोट के बाद शेख जायद रोड की दिशा से सायरन की आवाज़ें सुनाई दीं। इसी समय, सऊदी अरब ने कहा कि उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कई ड्रोनों को नष्‍ट कर दिया।  ईरान ने अमरीका-इस्राएली हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर हमले बढ़ा दिए हैं।